7 Mar 2026, Sat
Breaking

CG विधानसभा बजट सत्र का आगाज: राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से गूंजा सदन, 20 मार्च तक चलेंगी 15 बैठकें; 9–17 मार्च तक अनुदान मांगों पर होगी मैराथन चर्चा

प्रमोद कुमार

रायपुर, 23 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से विधिवत शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और विकास की रूपरेखा का उल्लेख किया।

अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया। सर्वेक्षण में राज्य की आर्थिक वृद्धि, कृषि, उद्योग, रोजगार और अधोसंरचना से जुड़े प्रमुख आंकड़े रखे गए।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

सत्र प्रारंभ होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

20 मार्च तक चलेंगी 15 बैठकें

जानकारी के अनुसार, यह बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। विधायकों की ओर से कुल 2813 प्रश्न लगाए गए हैं।

  • 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं
  • नियम 139 के तहत 1 सूचना
  • 13 अशासकीय संकल्प
  • शून्यकाल की 9 सूचनाएं
  • 112 याचिकाएं

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 25 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
  • 9 से 17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
  • 17 मार्च: विनियोग विधेयक पर चर्चा

बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। आने वाले दिनों में सदन में सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर जोरदार बहस देखने को मिल सकती है।

Share
पढ़ें   CG में DA और HRA की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल : 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान, 80 से ज्यादा संगठनों की सहमति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed