7 Jun 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : विधानसभा के बजट सत्र की होगी शुरुआत…कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजीव भवन में…CM विष्णुदेव साय मड़ई मेले में होंगे शामिल…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

रायपुर, 23 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट से को शुरुआत आज से होगी । 23 मार्च से शुरू होने वाला सत्र 20 मार्च तक चलेगा और इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी और 18 मार्च को इसके पारित होने की संभावना है। बजट सत्र को लेकर विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं। इनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 139 के तहत एक अविलंबनीय लोक महत्व की सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं तथा 112 याचिकाएं भी सदन सचिवालय को प्राप्त हुई हैं।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक

 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। यह बैठक शाम 04ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आहुत की गयी है।

बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। बैठक में बजट सत्र में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी ।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ को मिला 147 करोड़ का तोहफा: बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी, छत्तीसगढ़ी भाषा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, पद्मश्री सम्मान राशि भी दोगुनी

CM आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । सीएम सुबह विधानसभा सत्र में शामिल होंगे, इसके बाद शांति शिखर जाकर प्रजापति ब्रह्माकुमारी के अनुयायियों से भेंट करेंगे । सीएम शाम में पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित मड़ई मेले में शामिल होंगे ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed