8 Mar 2026, Sun

CG Budget 2026-27: 1.72 लाख करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश; GYAN-GATI के बाद अब SANKALP थीम, समावेशी विकास और निवेश पर फोकस

प्रमोद कुमार

रायपुर, 24 फ़रवरी 2026

ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास को नई दिशा देना है।

वित्त मंत्री का यह कार्यकाल का तीसरा बजट है। इससे पहले पहला बजट GYAN और दूसरा GATI थीम पर आधारित था। अब तीसरे चरण में सरकार ने विकास के नए मंत्र के रूप में SANKALP को सामने रखा है।


क्या है SANKALP थीम?

SANKALP के प्रत्येक अक्षर का अलग उद्देश्य तय किया गया है—

  • S – समावेशी विकास
  • A – आधारभूत संरचना (Infrastructure)
  • N – निवेश (Investment)
  • K – कुशल मानव संसाधन
  • A – अंत्योदय
  • L – लाइवलीहुड (रोजगार/आजीविका)
  • P – पॉलिसी से परिणाम तक

सरकार का दावा है कि यह बजट योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर परिणाम आधारित विकास पर केंद्रित रहेगा।


पहले क्या था GYAN और GATI?

GYAN थीम

  • G – गरीब वर्ग
  • Y – युवा वर्ग
  • A – अन्नदाता (किसान)
  • N – नारी (महिला वर्ग)

GATI थीम

  • G – गुड गवर्नेंस (सुशासन)
  • A – Accelerating Infrastructure (तेज आधारभूत विकास)
  • T – टेक्नोलॉजी
  • I – इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक विकास)

सरकार का कहना है कि GYAN से सामाजिक वर्गों पर फोकस, GATI से विकास की रफ्तार और अब SANKALP से ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, निवेश, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। आने वाले दिनों में विभिन्न विभागों की विस्तृत घोषणाओं के साथ बजट प्रावधानों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

Share
पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत, अमेरिका में युवाओं द्वारा समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर जताया गर्व

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed