11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ का बजट 35 गुना बढ़ा: 5 हजार करोड़ से 1.72 लाख करोड़ तक पहुंचा आकार, CM बोले– संतुलित विजन से विकास की अप्रतिम यात्रा

प्रमोद कुमार

रायपुर, 24 फरवरी 2026। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए पेश किया गया। वर्ष 2000 में राज्य गठन के समय जहां बजट लगभग 5 हजार करोड़ रुपए था, वहीं अब यह 35 गुना बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत किया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा” बताया। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है।


बजट की प्रमुख घोषणाएं

🔹 बस्तर और सरगुजा पर फोकस

  • अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
  • बस्तर में इंद्रावती पर बैराज निर्माण हेतु 2400 करोड़
  • बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़
  • बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़
  • बस्तर में होम-स्टे योजना के लिए 10 करोड़
  • मैनपाट में पर्यटन विकास हेतु 5 करोड़

🔹 स्वास्थ्य क्षेत्र

  • आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़
  • एनएचएम के लिए 2000 करोड़
  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
  • एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़
  • मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल हेतु 35 करोड़
  • कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज
  • रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना

🔹 शिक्षा और युवा

  • 5 नालंदा परिसर निर्माण के लिए 22 करोड़
  • 500 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़
  • 25 कॉलेज भवन निर्माण हेतु 25 करोड़
  • विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़
  • 5 शासकीय महाविद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने 15 करोड़
  • मेगा परीक्षा केंद्रों के लिए 25 करोड़
  • NEET-CLAT परीक्षार्थियों को सहायता हेतु 35 करोड़
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति विस्तार के लिए 20 करोड़
  • पीडब्ल्यूडी के लिए 9450 करोड़
  • जल संसाधन विभाग को 3500 करोड़
  • 206 गांवों को शहरों से जोड़ने 250 करोड़
  • रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 100 करोड़
  • मेट्रो रेल संचालन के लिए सर्वे एजेंसी तय
  • एयरपोर्ट विकास हेतु CG वायु योजना के तहत 30 करोड़
  • मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़

🔹 महिला एवं सामाजिक योजनाएं

  • 250 महतारी सदन निर्माण हेतु 75 करोड़
  • पेंशन योजनाओं के लिए 1422 करोड़
  • मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए 5000 करोड़
  • गुड़ और नमक वितरण के लिए 1000 करोड़

🔹 उद्योग और तकनीक

  • उद्योग विभाग के लिए 1750 करोड़
  • सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर स्थापना के लिए 35 करोड़
  • मेकाहारा में AI उपयोग के लिए 10 करोड़
  • छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विस्तार का प्रावधान

सरकार का दावा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का रोडमैप है। ग्रामीण-शहरी संतुलन, शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार, महिला सशक्तिकरण और अधोसंरचना विस्तार को प्राथमिकता दी गई है।

सरकार का कहना है कि “संकल्प” थीम के साथ प्रस्तुत यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed