7 Mar 2026, Sat

होली से पहले निकाय कर्मियों को राहत: 62.85 करोड़ की चुंगी क्षतिपूर्ति जारी, डिप्टी CM अरुण साव बोले- वेतन भुगतान में आएगी स्थिरता

प्रमोद कुमार

रायपुर, 26 फरवरी 2026। होली से पहले निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मानवीय पहल करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से कुल 62.85 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया है।

इसमें वेतन भुगतान के लिए 51 करोड़ 71 लाख 21 हजार रुपये तथा नियमित मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति के रूप में 11 करोड़ 14 लाख 38 हजार 492 रुपये शामिल हैं। फरवरी 2026 की स्थिति में लंबित वेतन देयकों के आधार पर यह राशि आबंटित की गई है, ताकि निकायों में वित्तीय संतुलन बना रहे और कर्मचारियों को समय पर भुगतान हो सके।

11 नगर निगमों को 25.05 करोड़

प्रदेश के 11 नगर निगमों को वेतन एवं चुंगी क्षतिपूर्ति मद में कुल 25 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से Bhilai (4 करोड़), Bilaspur (5 करोड़), Durg (1.65 करोड़), Rajnandgaon (3 करोड़), Jagdalpur (1.50 करोड़), Ambikapur (3 करोड़), Chirmiri (2 करोड़), Risali (2 करोड़), Birgaon (54.55 लाख), Dhamtari (1.07 करोड़) और Bhilai Charoda (1.27 करोड़) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों को नियमित चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत 7 करोड़ 51 लाख 55 हजार 420 रुपये भी प्रदान किए गए हैं। यह राशि नियमित कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं संविदा कर्मचारियों के वेतन तथा चुंगी समाप्ति से उत्पन्न राजस्व अंतर की भरपाई में उपयोग होगी।

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को भी राहत

प्रदेश की 38 नगर पालिका परिषदों को 16.48 करोड़ रुपये तथा 85 नगर पंचायतों को 10.17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वेतन भुगतान के लिए आबंटित की गई है। इसके अतिरिक्त 54 नगर पालिकाओं को 2.08 करोड़ रुपये और 124 नगर पंचायतों को 1.54 करोड़ रुपये की मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति राशि जारी की गई है।

पढ़ें   CG में शादी का खाना पड़ा भारी: गरियाबंद में 2 गांव के 44 लोग बीमार, फूड पॉयजनिंग की आशंका; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

प्रशासनिक सेवाओं में आएगी स्थिरता

ज्ञातव्य है कि राज्य में चुंगी समाप्त होने के बाद नगरीय निकायों को राजस्व में कमी का सामना करना पड़ा था। राज्य सरकार नियमित रूप से चुंगी क्षतिपूर्ति मद से राशि प्रदान कर निकायों की प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी जिम्मेदारियों को सुचारू रखने में सहयोग कर रही है।

इस आबंटन से निकायों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को होली से पहले वेतन मिल सकेगा और स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य शहरी सेवाएं निर्बाध जारी रहेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशि का उपयोग निर्धारित मदों में ही किया जाएगा तथा सभी निकायों को वित्तीय नियमों के तहत व्यय विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि चुंगी क्षतिपूर्ति मद के माध्यम से निकायों को कर्मचारियों के वेतन भुगतान में स्थिरता मिलेगी और शहरी प्रशासन को मजबूती प्रदान होगी। राज्य सरकार की यह पहल शहरी सेवाओं को निरंतर और प्रभावी बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *