7 Mar 2026, Sat
Breaking

MLA भावना बोहरा ने उठाया गावों में खराब सड़कों का मुद्दा : भावना बोलीं : “कबीरधाम जिले की 45 सड़कें चलने लायक भी नहीं…10 वर्षों में कोई काम इन सड़कों पर नहीं हुई….” DCM विजय शर्मा बोले : “सड़कों को इस बार सुधारेंगे…”

रायपुर, 26 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज सदन में विधायक भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले में खराब सड़कों का विषय उठाया । विधायक भावना बोहरा ने सवाल किया कि कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिसम्बर, 2023 से जनवरी, 2026 तक कितनी नई एवं पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति मिली है? विधानसभावार एवं ब्लॉकवार जानकारी देवें? इनमें से कितनी सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है? लंबित सड़कों के निर्माण को पूरा करने के लिए विभाग ने क्या कोई समयसीमा निर्धारित की है?

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिसम्बर, 2023 से जनवरी, 2026 तक 28 नई सड़कों की स्वीकृति मिली है। पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति निरंक है । 09 सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है ।

मंत्री के जवाब पर विधायक भावना बिहार ने कहा कि कवर्धा और पंडरिया विधानसभा की 45 सड़कों चलने लायक भी नहीं है, जिनमें से 9 सड़कों का हाल काफी बुरा है । इसके जवाब में विजय शर्मा ने कहा कि इस बार सड़कों की स्थिति ठीक कर ली जाएगी ।

मामला सदन में उठने पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि घर के मामले को सदन में क्यों पूछ रहे? इसपर पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि सदन में सवाल पूछना यह बता रहा कि दोनों की बीच दूरियां बहुत ज्यादा है । इस विषय पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कोई गलतफहमी में न रहे, सब ठीक है, सबके संज्ञान में आने के लिए सवाल पूछा गया है ।

Share
पढ़ें   CG में थाने के सामने तहसीलदार बैठे धरने पर : कलेक्टर के गनमैन पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर तहसीलदार बैठे भूख हड़ताल पर

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed