8 Mar 2026, Sun

सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

प्रमोद कुमार

नवा रायपुर अटल नगर, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के अनुसार यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। नियुक्ति की सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार सचिव भुवनेश यादव द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, विधानसभा सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, सामान्य प्रशासन विभाग सहित विभिन्न विभागों और आयोगों को प्रेषित की गई है।

इसके साथ ही भारत सरकार के नीति आयोग, नई दिल्ली को भी सूचना भेजी गई है।

गौरतलब है कि राज्य नीति आयोग राज्य में विकास योजनाओं के नीति निर्धारण, आर्थिक विश्लेषण और दीर्घकालीन विकास रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति को शासन की नीति निर्माण प्रक्रिया को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   RAIPUR में शराब पार्टी बनी मौत की वजह : सहकर्मी पर चाकू से हमला कर खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा आरोपी, इलाज से पहले ही युवक की मौत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed