9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Latest

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रमोद मिश्रा रायपुर 25 नवंबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन...

CG में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला : धर्मेंद्र सिंह छवई बने कबीरधाम के नए एसपी, तो मयंक गुर्जर बने बीजापुर एएसपी, देखे पूरी लिस्ट…

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 नवंबर 2024 राज्य सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अधिकारियों के...

संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन: मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीमण्डल के सहयोगी, विधायकगण और गणमान्य नागरिक होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा रायपुर 25 नवम्बर 2024 भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26...

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिल रही है नए जीवन की उम्मीद : मालखरौदा की उर्मिला का हो रहा है कैंसर का नि:शुल्क इलाज, 9 माह में 1211 मामलों में मिली सहायता

प्रमोद मिश्रा रायपुर 25 नवंबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के नागरिकों को बेहतर...

रायपुर में कॉलेज के लिए आरक्षित 9 एकड़ जमीन बिल्डर को आबंटित : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, धरना-प्रदर्शन का ऐलान

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 नवंबर 2024 अमलीडीह में कॉलेज के लिए आरक्षित करीब 9 एकड़...

जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुजुर्गों संग काटा केक : मां महामाया के किए दर्शन, सफाईकर्मियों के पखारे पैर, रतनपुर-कोटा में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, हितग्राहियों को बांटी आवास की चाबी

प्रमोद मिश्रा रायपुर 25 नवम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर...

कैबिनेट बैठक ब्रेकिंग : कल होगी कैबिनेट की बैठक, मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव एक साथ कराने के साथ कई बड़े मुद्दों पर बन सकती है सहमति

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 नवंबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल दोपहर...

राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024: 4 दिसंबर को होगा सर्वेक्षण, छात्रों की दक्षताओं का समग्र मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 नवम्बर 2024 राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रस्तावित...

रायपुर में कौटिल्य एकेडमी ने UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर छात्रों से की 18 लाख की ठगी : डायरेक्टर दंपती पवन टांडेश्वर और रूबी मजूमदार फरार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 नवंबर 2024 रायपुर में UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर ठगी का...

धमतरी में सहायक आरक्षक पर हमला: लूटपाट और चाकूबाजी की वारदात में पुलिस ने चंद घंटों में पकड़े तीन नकाबपोश आरोपी, जेल भेजा

प्रमोद मिश्रा धमतरी, 25 नवंबर 2024 धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में सहायक आरक्षक से...

You Missed