9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

रायपुर

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का किया आह्वान, युद्धक टैंक टी-90 और आधुनिक सैन्य उपकरणों की होगी भव्य प्रदर्शनी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 30 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की...

न्याय यात्रा में कांग्रेस नेताओं की लगी पोस्टर के साथ ये कैसा ‘न्याय?’ VIDEO : कांग्रेस के बड़े नेताओं की लगी तस्वीर वाले पोस्टर को कांग्रेस कार्यकर्ता ने फाड़ा, पूर्व विधायक और युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की लगी तस्वीर पर आपत्ति की खबर

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 30 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत 27...

CGPSC 2023 : मेंस एग्जाम का परिणाम हुआ जारी, 242 पदों के लिए 716 अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार, देखें लिस्ट

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 30 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC 2023 की लिखित...

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए शासकीय नौकरियों के द्वार खुले : 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, साय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 29 सितम्बर 2024 छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती...

You Missed