9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Bureaucracy

CG में बुलडोजर एक्शन : आरोपी कुलदीप साहू के मकान पर चला बुलौद्जर, NSUI का जिला सचिव पर दर्ज है कई मामले

प्रमोद मिश्रा सूरजपुर, 28 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख...

कैबिनेट की बैठक आज : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगी बैठक, SI अभ्यर्थियों को मिल सकती है दीपावली से पहले खुशखबरी, कई और महत्वपूर्ण फैसले लेगी सरकार

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 28 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट...

CM विष्णुदेव साय आज मंत्री-परिषद की बैठक में होंगे शामिल : कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर, जानें आज का पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 28 अक्टूबर 2024 (सोमवार) मुख्यमंत्री आज सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से...

लोरमी विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 226 आवेदन प्राप्त कर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के साथ कई विकास कार्यों की दी सौगात

प्रमोद मिश्रा लोरमी, 28 अक्टूबर 2024 उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने रविवार...

दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, नेत्र सर्जन के साथ नेत्र सहायक अधिकारी और नर्स निलंबित

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 27 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 22 अक्टूबर को सरकार द्वारा...

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर HEALTH MINISTER सख्त : दंतेवाड़ा मोतियाबंद ऑपरेशन मामले में दो अधिकारी के साथ एक कर्मचारी निलंबित, जिला चिकित्सालय की नेत्र सर्जन, नेत्र सहायक अधिकारी और स्टॉफ नर्स पर निलंबन की कार्रवाई

प्रमोद मिश्रा दंतेवाड़ा/रायपुर, 27 अक्टूबर 2024 मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही मामले में राज्य शासन ने...

CM ने की अपील : साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील, आज मन की बात में PM नरेंद्र मोदी ने किया था ‘ डिजीटल धोखाधड़ी’ का जिक्र

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 27 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी...

You Missed