7 Jun 2026, Sun
Breaking

बॉयफ्रेंड के घर फंदे पर लटकी मिली युवती:शादी से किया इनकार, साथ रहने आई थी; सेक्स के बाद छोड़कर भागा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी से इनकार करने पर एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी अंतर्गत बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शादी को लेकर था विवाद

जानकारी के अनुसार मल्हार क्षेत्र की एक युवती का ग्राम धनगवा निवासी राजू लहरिया (33) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था और वे अक्सर मिलते-जुलते थे। युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि युवक टालमटोल कर रहा था।

 

 

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। नाराज होकर युवती उसके घर पर ही रहने लगी। इसी बीच युवक घर छोड़कर चला गया और उसका मोबाइल भी बंद मिला।

रोशनदान से लटकी मिली लाश

26 फरवरी की रात युवती ने प्रेमी के माता-पिता के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चली गई। अगली सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। युवती कमरे के रोशनदान के एंगल से स्कार्फ के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। यह दृश्य देख परिजन स्तब्ध रह गए।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें   PM मोदी ने सावन में किसानों को दिया 20500 करोड़ का तोहफा : CG के 25 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 553 करोड़ रुपये, CM विष्णुदेव साय बोले- "अन्नदाताओं की समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार"

परिजनों ने की हत्या का केस दर्ज करने की मांग

युवती के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि चौकी पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सरकंडा से गिरफ्तार हुआ आरोपी

घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे सरकंडा क्षेत्र से 1 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed