13 Mar 2026, Fri
Breaking

दूसरे वनडे में कोहली का जलवा,  लगातार दूसरा शतक : सचिन के महारिकॉर्ड की बराबरी – साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिर बरसे विराट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली एक बार फिर क्रिकेट जगत में सुर्खियों में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने अपनी धमाकेदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा शतक ठोक दिया। 90 गेंदों में 53वां वनडे शतक पूरा करते ही कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।


लगातार शतकों का 11वां विश्व रिकॉर्ड – कोहली फिर नंबर 1!

विराट कोहली अब उन खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं जिन्होंने दो या उससे ज्यादा वनडे मैचों में लगातार 11 बार शतक ठोकने का गजब कारनामा किया है। एबी डिविलियर्स इस सूची में छह बार ऐसा करने के साथ दूसरे नंबर पर हैं।


सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी

कोहली ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर के एक अहम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब विराट कोहली 34 अलग-अलग वेन्यू पर वनडे शतक जमाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

अलग-अलग वेन्यू पर सबसे ज्यादा ODI शतक:

  • 34 – विराट कोहली
  • 34 – सचिन तेंदुलकर
  • 26 – रोहित शर्मा
  • 21 – हाशिम अमला
  • 21 – एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा 7वां शतक

विराट कोहली ने प्रोटियाज़ के खिलाफ अपना 7वां वनडे शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। केन विलियमसन भी इतने ही शतक लगाकर इस रिकॉर्ड में कोहली के बराबर हैं।

कोहली की पिछली तीन ODI पारियां बनाम दक्षिण अफ्रीका:

  • 101* – कोलकाता, विश्व कप 2023
  • 135 – रांची, 2025
  • 102 – रायपुर, 2025

गायकवाड़ के साथ 195 रन की विस्फोटक साझेदारी

भारतीय पारी में कोहली के साथ ऋतुराज गायकवाड़ भी चमके। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों पर 195 रन की धमाकेदार साझेदारी की। गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 109 रन ठोके, जबकि कोहली 102 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हुए।

पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने ली गृह विभाग की समीक्षा बैठक, अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी की हुई समीक्षा

विराट का यह शतक न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में लेकर गया बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed