17 Mar 2026, Tue

3200 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: 29 आबकारी अफसरों पर मुकदमे की अनुमति, ED जल्द कर सकती है गिरफ्तारी


प्रमोद कुमार

रायपुर, 17 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए करीब 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। राज्य सरकार ने मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इन अधिकारियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार मिल गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की फाइल करीब एक महीने से मंत्रालय में लंबित थी। बताया जा रहा है कि कुछ प्रभावशाली लोग इन अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विभागीय मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फाइल पर तुरंत हस्ताक्षर कर अनुमति दे दी, जिसके बाद फाइल ईडी को भेज दी गई।

ईडी की चार्जशीट में इन अधिकारियों की भूमिका बेहद संदिग्ध बताई गई है। पूछताछ के दौरान कई अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि उन्हें शराब सिंडिकेट से हर महीने तय कमीशन मिलता था। इसके बदले अवैध शराब की बिक्री और दुकानों में हो रही ओवररेटिंग को नजरअंदाज किया जाता था। जांच में सामने आया कि यह भ्रष्टाचार का नेटवर्क जिला स्तर से लेकर मुख्यालय तक व्यवस्थित तरीके से चल रहा था

ईडी ने अपनी चार्जशीट में कुल 33 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया था। इनमें तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास, एमडी अरुणपति त्रिपाठी और अनिल टुटेजा पहले से ही जेल में हैं। अब बाकी 29 अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है।

पढ़ें   मुख्यमंत्री ग्राम दैमार में गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, CM ने कहा - 'बाबा गुरू घासीदास जी ने समानता का उद्घोष करते हुए दिया मनखे-मनखे एक समान का संदेश'

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है उनमें प्रमुख रूप से नवीन प्रताप सिंह, गंभीर सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, नीतू नोतानी, अरविंद पटले, प्रकाश पाल, अनंत कुमार सिंह, अश्वनी कुमार अनंत, अनिमेष नेताम, मंजूश्री केसर, जनार्दन सिंह कौरब, प्रमोद कुमार नेताम, देवलाल वैद्य, दिनकर वासनिक, वेदराम लहरे, इकबाल अहमद खान, मोहित जायसवाल, नितिन खंडूजा, जीतूराम मंडावी, अलेख राम सिदार, लखन लाल ध्रुव, आशीष कोसम, गरीबपाल सिंह, विजय सेन शर्मा, विकास गोस्वामी, सौरभ बक्शी, राजेश जायसवाल, सोनल नेताम और रामकृष्ण मिश्रा शामिल हैं।

ईडी अब इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है या उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सीधे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर सकती है। इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *