सतीश शर्मा
रायपुर , 19 मार्च 2026: केंद्र सरकार ने रवि मित्तल, IAS (CG:2016) को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति चार वर्षों के कार्यकाल के लिए या अगले आदेश तक होगी, जो भी पहले हो।


प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) द्वारा अनुमोदित किया गया है।
इस नियुक्ति की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारियों, कैबिनेट सचिवालय और छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।
इस नियुक्ति के साथ ही रवि मित्तल PMO में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालेंगे।
कौन है IAS डॉक्टर रवि मित्तल
डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये ।





