19 Oct 2026, Mon
Breaking

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठी से 10 लाख से अधिक ईट जब्त, जिले के सभी तहसीलों में कार्रवाई जारी

बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 905000 पक्का ईंट एवं 125000 कच्चा ईंट जप्त कर ईंट भट्टा संचालक के सुपुर्द कर कार्यवाही किया गया। अवैध ईंट भट्ठा संचालन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी तहसीलों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर ईंटो की जब्ती एवं कार्यवाही की जा रही है।

Share
पढ़ें   वैलेंटाइन वीक में प्यार का डार्क ट्विस्ट: शेमारू एंटरटेनमेंट ला रहा है ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

 

 

 

 

 

You Missed