4 Sep 2026, Fri
Breaking

CM विष्णुदेव साय ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात : 26 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, अटल जी की प्रतिमा के लोकार्पण के बाद बोले CM : “अटल जी की प्रतिमा उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व से प्रेरणा एवं स्मृतियों को सहेजने की पहल”

बिलासपुर, 29 मार्च 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर उन्होंने अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित अटल परिसर में आयोजित समारोह में 26.93 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा इनमें लगभग 12.43 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से 50 लाख रुपए की लागत से बने अटल परिसर निर्माण कार्य, 73.22 लाख से निर्मित वार्ड क्रमांक 18 में मराठी कन्या शाला भवन में प्रथम तल निर्माण, इमलीपारा में 10 करोड़ की लागत से नवनिर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण तथा 1.20 करोड़ से बने रक्षित आरक्षी केंद्र निर्माण का लोकार्पण शामिल हैं। ये सभी कार्य शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी कवि साहित्यकार प्रखर राजनेता थे, उन्होंने अपने वादे के अनुरूप 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अटल जी की प्रतिमा उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व से प्रेरणा एवं स्मृतियों को सहेजने की पहल है। छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने के कारण इसका तेजी से विकास हो रहा है, हमने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण का निर्णय लिया है। पिछले 25 दिसंबर को 115 निकायों में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से निश्चित रूप से जिले की तस्वीर बदलेगी। हमारी सरकार बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनी है जिसका प्रभाव पूरे विश्व सहित हमारे देश में भी पड़ा है लेकिन हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण हम सुरक्षित हैं। हमारे देश की विदेश नीति अच्छी है, आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी इसके लिए विचार विमर्शकर कार्य योजना बनाई गई। उन्होंने आम जनों को अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की।

पढ़ें   CG जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर: CM विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में पावर कंपनीज मुख्यालय भवन का किया शिलान्यास, 25 वर्षों की विकास यात्रा साझा की, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में किया पौधरोपण


केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल परिसर का लोकार्पण हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण का निर्णय लिया गया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे, उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया, शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम अटल जी ने किया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली के लिए राज्य का निर्माण अटल जी की देन है।


कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में विश्व युद्ध के संकट से जूझ रहा है लेकिन ऐसी स्थिति में भारत पूरी दृढ़ता और मजबूती के साथ खड़ा है। इसका श्रेय स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। आज के इस कार्यक्रम में अटल जी के प्रतिमा के अनावरण का साक्षी बनने का अवसर मिला यह हमारे लिए गौरव का क्षण हैं।

भूमिपूजन से विकास को मिलेगा और गति : CM 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगभग 14.50 करोड़ रुपए की लागत वाले नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें 12.95 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अरपा क्षेत्र में सड़क, नाला एवं पिचिंग निर्माण कार्य, 1.04 करोड़ से बननेवाले जरहाभाठा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य तथा उसलापुर क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे में मजबूती आएगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ें   सुकमा-कोंटा कांग्रेस भवन निर्माण पर ईडी की जांच तेज: जवाब देने पहुंचे मलकीत सिंह गेंदू, बोले- "पाई-पाई का हिसाब देंगे"

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed