7 Jun 2026, Sun

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ की शुरुआत: CM विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम, डे-केयर में मिलेंगी कई सुविधाएं

सतीश शर्मा

रायपुर, 17 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन बेहद प्रसन्न नजर आए और उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों को फूड बास्केट वितरित किए तथा धार्मिक पुस्तक, शॉल और श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन आज के बदलते समय में एकल परिवार, पलायन और व्यस्त जीवनशैली के कारण कई बुजुर्ग अकेलेपन और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। यह स्थिति उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है।

 

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन चुनौतियों के समाधान के लिए ‘डे-केयर सेंटर – सियान गुड़ी’ की परिकल्पना की गई है। यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान, सुरक्षा और सक्रियता का मजबूत आधार बनेगा, जहां वे दिनभर सुरक्षित वातावरण में समय बिताकर नई ऊर्जा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और इसे आदर्श पहल बताया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ‘सियान गुड़ी’ के माध्यम से राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सम्मानजनक, सक्रिय और खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करेगा।

रणजीता स्टेडियम के पीछे भागलपुर रोड स्थित यह केंद्र एक समग्र डे-केयर यूनिट के रूप में विकसित किया गया है। यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग, प्राणायाम, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियां, डिजिटल व वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, दवाएं, टेली कंसल्टेशन, फिजियोथैरेपी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

पढ़ें   सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर विधानसभा में हंगामा: भूपेश बोले- अतिक्रमणकारियों को सरकार का संरक्षण, विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वॉकआउट

इसके अलावा केंद्र में कानूनी एवं पारिवारिक परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। आपात स्थिति में नेशनल हेल्पलाइन 14567 और राज्य सियान हेल्पलाइन 155326 के माध्यम से सहायता उपलब्ध रहेगी। केंद्र में व्हील चेयर, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर, टीवी, सीसीटीवी, बायोमैट्रिक सिस्टम और टेलीमेडिसिन जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

इस केंद्र में प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग, व्यायाम, भोजन, मनोरंजन, स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, गोमती साय, रायमुनी भगत, यश प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नरेंद्र दुग्गा, दीपक कुमार झा, रोहित व्यास, लाल उमेंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.