7 Jun 2026, Sun
Breaking

सुशासन तिहार 2026 : जनता की हर समस्या के समाधान का बड़ा अभियान, 1 मई से पूरे प्रदेश में लगेंगे शिविर

सतीश शर्मा

रायपुर, 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन को और मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान करने के लिए “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

सरकार का दावा है कि यह अभियान शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को नई गति देगा।

 

 

गांव-वार्ड स्तर पर लगेंगे शिविर

ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर शिविर लगाए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर आयोजन होगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है।

मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

इन शिविरों में विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही, प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति और निपटारे की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता का भरोसा मजबूत हो सके।

30 अप्रैल तक लंबित मामलों के निपटारे के आदेश

सुशासन तिहार से पहले सभी कलेक्टरों को 30 अप्रैल तक लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। इनमें भूमि संबंधी विवाद, मनरेगा भुगतान, प्रमाण पत्र जारी करना, बिजली-पानी की शिकायतें और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं।

पढ़ें   उपार्जन केंद्र में घुसा हाथी: मंडी प्रभारी की मौत; धान की रखवाली के लिए पत्नी के साथ झोपड़ी में रह रहे थे

योजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री स्वयं इन शिविरों में शामिल होकर जनता से संवाद करेंगे और योजनाओं की प्रगति का फीडबैक लेंगे। साथ ही निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह अभियान न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बनेगा, बल्कि सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed