6 Jun 2026, Sat

तेज बारिश और गर्जना के बीच शान से निकला कौमुदी पथ संचलन, बारिश को चुनौती देकर कदमताल करते रहे स्वयंसेवक, गूंजता रहा “जय श्री राम”

सतीश शर्मा

रायपुर, 09 मई 2026

तेज बारिश, बादलों की भयंकर गर्जना और अंधेरी रात… लेकिन इन सबके बीच भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, टिकरापारा नगर के स्वयंसेवकों का उत्साह और अनुशासन तनिक भी डगमगाया नहीं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कौमुदी पथ संचलन ने टिकरापारा नगर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति, साहस और संगठन शक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

 

 

रात्रि में निकलने वाले इस विशेष पथ संचलन का निर्धारित समय होते ही आसमान से मानो जलप्रलय उतर पड़ा। तेज बारिश और बिजली की कड़क के बावजूद स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को स्थगित नहीं किया। समय पालन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए स्वयंसेवक पूरे अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन में आगे बढ़ते रहे।

बारिश जितनी तेज होती गई, स्वयंसेवकों का जोश उतना ही बढ़ता गया। भीगते गणवेश, घोष की गूंज और अनुशासित कदमताल के साथ संचलन जब नगर के मार्गों से गुजरा, तो राहगीर भी ठहरकर इस दृश्य को देखने लगे। कई स्थानों पर लोगों ने “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस जवान भी इस दृश्य से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। अनेक पुलिसकर्मियों ने स्वयंसेवकों को सैल्यूट कर सम्मान व्यक्त किया। कुछ जवानों ने इसे “राष्ट्रभक्ति का साक्षात दर्शन” बताया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐसे पथ संचलनों का उद्देश्य समाज में एकता, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत होकर युवाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पढ़ें   बिलासपुर NH-130 पर मृत गाय को ऑटो से घसीटते देख लोगों में आक्रोश : प्रशासन की अनदेखी और गौ-रक्षा संगठनों की खामोशी वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

कार्यक्रम में लगभग 70 स्वयंसेवकों ने संचलन में भाग लिया, जबकि दर्जनों संघ अधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्था में सक्रिय रहे।

क्या है कौमुदी पथ संचलन?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का “कौमुदी पथ संचलन” एक विशेष रात्रिकालीन अनुशासित संचलन है, जो प्रायः पूर्णिमा के आसपास निकाला जाता है। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष वादन—आनक, श्रृंग, प्रणव एवं अन्य वाद्य यंत्रों—के साथ राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देते हुए संचलन करते हैं। यह संघ के अनुशासन, संगठन शक्ति और “पंच प्रण” के संदेश को समाज तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम माना जाता है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *