6 Jun 2026, Sat

कोरबा में RI-पटवारी को 2 घंटे बंधक बनाने का आरोप : बाइक लगाकर रोका रास्ता, रिश्वत लेकर गलत सीमांकन का विवाद गहराया, वीडियो वायरल

कोरबा, 12 मई 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमीन सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में सीमांकन के दौरान ग्रामीणों और राजस्व अमले के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक (RI) और हल्का पटवारी की कार के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया और दोनों अधिकारियों को करीब 2 घंटे तक मौके पर बंधक बनाए रखा।

 

 

सीमांकन के दौरान बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, 8 मई को नायब तहसीलदार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी खसरा नंबर 643/1 की जमीन का सीमांकन करने पहुंचे थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने नाप-जोख पर आपत्ति जताई और इसे गलत बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप

पटवारी के अनुसार, ग्रामीणों ने अधिकारियों पर रिश्वत लेकर गलत सीमांकन करने का आरोप लगाया और गाली-गलौज की। इसी दौरान कार के पीछे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर धक्का-मुक्की भी हुई।

आत्महत्या की धमकी का भी आरोप

विवाद के दौरान एक ग्रामीण द्वारा रस्सी लाकर आत्महत्या की धमकी देने का भी आरोप सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पटवारी की शिकायत पर करतला पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं ग्रामीण पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर गलत तरीके से सीमांकन किया गया है और दूसरे पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत ली गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें   रायपुर में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति: शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

फिलहाल मामला प्रशासनिक जांच और पुलिस कार्रवाई के बीच आगे बढ़ रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *