19 Sep 2026, Sat
Breaking

आप भी सतर्क रहें : अयोध्या का पंडित बनकर कारोबारी से मोहम्मद हैदर अली अंसारी ने ठगे ढाई लाख, दुर्ग से दबोचा गया शातिर आरोपी, बिलासपुर में व्यापारी से की थी ठगी, साथी वासिम खान की तलाश में पुलिस

बिलासपुर, 15 जून 2026

बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में एक किराना व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर खुद को अयोध्या का पंडित बताकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा निवासी जनकराम साहू 12 जून को व्यापार विहार बिलासपुर में किराना सामान खरीदने पहुंचे थे। उनके पास एक थैले में नगद राशि थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनसे मिले और खुद को अयोध्या का पंडित बताते हुए उन्हें जल्द अमीर बनाने का लालच दिया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपियों ने ढाई लाख रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलने पर तारबाहर थाना में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दुर्ग में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हैदर अली अंसारी (60 वर्ष) निवासी केला बाड़ी, दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और ठगी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है।

पढ़ें   सिकल सेल जागरूकता दिवस पर बड़ा स्वास्थ्य अभियान: 19 जून को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगेगा आरोग्य मेला, होगी मुफ्त जांच, दवा वितरण और जागरूकता की विशेष मुहिम

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं उसका फरार साथी वासिम खान निवासी केला बाड़ी, दुर्ग की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक संजय शर्मा, आरक्षक नुरूल कादिर एवं राजेश श्रीवास सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share

 

 

 

 

 

You Missed