16 Jun 2026, Tue

एम्स में भर्ती गंभीर बीमार बच्ची से मिलीं डॉ. वर्णिका शर्मा: इलाज की ली जानकारी, कहा—‘हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का अधिकार’

सतीश शर्मा

रायपुर, 16 जून 2026

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार नाबालिग बालिका जोगेश्वरी कड़की को बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। आयोग के सतत प्रयासों और जिला प्रशासन के समन्वय से बालिका को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बालिका की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का संज्ञान लेते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने 5 जून 2026 को दंतेवाड़ा कलेक्टर को पत्र भेजकर तत्काल एम्स रायपुर रेफर करने और आवश्यक प्रशासनिक व चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

 

 

डॉ. शर्मा ने एम्स रायपुर के डायरेक्टर को भी पत्र लिखकर बालिका को गुणवत्तापूर्ण उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। आयोग की पहल के बाद बालिका को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

15 जून 2026 को डॉ. वर्णिका शर्मा स्वयं एम्स रायपुर पहुंचीं और उपचाररत बालिका से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। उन्होंने बालिका के परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य स्थिति, उपचार व्यवस्था और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस दौरान डॉ. शर्मा ने एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं चिकित्सकों से मुलाकात कर उपचार की प्रगति, चिकित्सकीय परीक्षणों और आगामी उपचार योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने बताया कि बालिका को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज जारी है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा: शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, पंचायती राज संशोधन अध्यादेश होगा पेश, CM साय लेंगे भाग, जीएसटी रिपोर्ट भी होगी प्रस्तुत

डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होना उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि बालिका के उपचार से जुड़ा यह मामला आयोग की प्राथमिकता में है और उपचार प्रक्रिया की सतत निगरानी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आयोग हरसंभव सहयोग और समन्वय प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *