सतीश शर्मा
रायपुर, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
जारी आदेश के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग में, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रकार कोरिया जिले में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, सुकमा में मंत्री केदार कश्यप, कांकेर में मंत्री लखन लाल देवांगन, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी. चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल, कोरबा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बालोद में मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि बनाए गए हैं।
विभिन्न जिलों में योग दिवस के गरिमामय आयोजन की कमान सांसदों और विधायकों को भी सौंपी गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, मोहला-मानपुर-चौकी में सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रकार सूरजपुर में सांसद चिंतामणी महाराज, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े, नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप और कोण्डागांव में सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि होंगे।
बीजापुर में विधायक लता उसेंडी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक ललित चंद्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, बस्तर में विधायक किरण सिंह देव और दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी मुख्य अतिथि बनाए गए हैं।
सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामूहिक योग कार्यक्रमों की तैयारियां जिला प्रशासन की देखरेख में अंतिम चरण में हैं।




