7 Nov 2026, Sat

CG में बड़ा हादसा: मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूरजपुर, 23 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 6 ग्रामीणों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार रात प्रतिबंध के बावजूद 9 ग्रामीण नाव लेकर मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इसी दौरान अंधेरे में उनकी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही सभी लोग पानी में गिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गए, लेकिन 3 लोग गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और DDRF की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। गोताखोरों और बचाव दल की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से जलाशयों और बांधों में सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता ग्रामीणों की खोज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और ग्रामीण बड़ी संख्या में बांध के आसपास जुटे हुए हैं।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार में बर्बरता: आम तोड़ने पर नाबालिग को गार्ड ने जमीन पर पटका, VIDEO वायरल; मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed