12 Aug 2026, Wed
Breaking

आंधी बनी आफत: चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड ढही, बड़ा हादसा टला, गाड़ियों को भारी नुकसान

सतीश शर्मा

रायपुर, 27 जून 2026

राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम आए तेज हवा और तूफान के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग के लिए बनाई गई शेड अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय पार्किंग क्षेत्र में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के दौरान पार्किंग शेड का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां खड़ी कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

 

 

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेज हवा और खराब मौसम के कारण पार्किंग शेड गिरी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेस्टोरेंट प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान की भरपाई करने की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए प्रभावित वाहन मालिकों से चर्चा भी की गई है।

हालांकि इस घटना में जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिस समय शेड गिरी उस दौरान आसपास महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए इसे बड़ा हादसा टलना माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share
पढ़ें   धमतरी में 10 फीट लंबा अजगर खेत के किनारे गड्ढे में मिला, सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा – ग्रामीणों में खौफ और राहत का मिला मिश्रित अनुभव

 

 

 

 

 

You Missed