12 Aug 2026, Wed
Breaking

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी सोहेब सिद्दीकी गिरफ्तार, RAIPUR पुलिस ने पकड़ा

रायपुर, 28 जून 2026

सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से संपर्क कर उसकी निजी तस्वीरें हासिल करना और फिर उन्हें अश्लील फोटो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेब सिद्दीकी (21) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क करने वाले युवक ने पहले भरोसा जीतकर निजी तस्वीरें हासिल कीं। इसके बाद उन्हीं तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए अश्लील फोटो पोस्ट करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश सिंह राठौर की निगरानी में पुलिस टीम ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में कबीर नगर निवासी सोहेब सिद्दीकी की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

रायपुर पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि ऑनलाइन ब्लैकमेल, अश्लील सामग्री या साइबर अपराध से जुड़े किसी भी मामले में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

Share
पढ़ें   दंतेवाड़ा में प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण : टूटे पुल से बाधित हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ले रहे हालात की लगातार जानकारी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

 

 

 

 

 

You Missed