26 Sep 2026, Sat

CM TODAY SCHEDULE : आज ‘मन की बात’ सुनेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, फिर ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा

रायपुर, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:00 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान : मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा, पीएम आवास योजना के 51 हजार हितग्राहियों को आज मिलेगा गृह प्रवेश, दीदियों को मिलेगा सम्मान