30 Jun 2026, Tue

रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की कथा 8 जुलाई से: 5 हजार महिलाओं की निकलेगी कलश यात्रा, CM समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

सतीश शर्मा 

रायपुर, 30 जून 2026। राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी तथा प्रदेश महामंत्री शिवरतन गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में दी।

आयोजकों ने बताया कि कथा का शुभारंभ 8 जुलाई को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर से शुरू होकर सदरानी चौक, बुढ़ापारा होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा में राउत नाचा, बैंड पार्टी, ढोल-नगाड़ों और राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही करीब 5 हजार महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल होंगी। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री, सांसद, विधायक सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

 

प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कथा स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना तिलक के किसी भी श्रद्धालु को कथा पंडाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

वहीं, शिवरतन गुप्ता ने बताया कि आयोजन की व्यापक तैयारियों को देखते हुए सफाई, पार्किंग, भोजन, सुरक्षा और स्वागत समेत विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में संजय चौधरी, राजेश अग्रवाल, सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, राजीव अवस्थी, दीपक गुप्ता, विनोद पहुआ, सुव्रत घोष और नवीन लोढ़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   CG विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 : ध्वनिमत से पारित; मंडल को मिलेगा आधुनिक और बहुआयामी विकास की छूट, राज्य में आवासीय और शहरी अधोसंरचना को नई गति

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *