14 Aug 2026, Fri
Breaking

रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का आखिरी दिन: 6.25% छूट का अंतिम मौका, निगम ने करदाताओं से की अपील

रायपुर, 30 जून 2026। रायपुर नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्तिकर) जमा करने पर मिलने वाली अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट का आज (30 जून) आखिरी दिन है। निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि वे आज ही अपना संपत्तिकर जमा कर छूट का लाभ उठाएं।

छूट की अंतिम तिथि से एक दिन पहले सोमवार (29 जून) को नगर निगम ने विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 1070 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए का टैक्स वसूला गया। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में अभियान चलाकर बकाया कर की वसूली की गई।

व्यावसायिक संपत्तियों की होगी जांच

नगर निगम ने सभी जोन अधिकारियों को व्यावसायिक संपत्तियों का सर्वे कर सही टैक्स निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी हो सके।

 

 

इन जोनों में हुई सबसे ज्यादा वसूली

  • जोन-3: 90 संपत्तियों से 10.98 लाख रुपए
  • जोन-4: 90 संपत्तियों से 20.85 लाख रुपए
  • जोन-5: 119 संपत्तियों से 15.03 लाख रुपए
  • जोन-7: 64 संपत्तियों से 11.01 लाख रुपए
  • जोन-8: 120 संपत्तियों से 18.96 लाख रुपए
  • जोन-9: 196 संपत्तियों से 20.55 लाख रुपए
  • जोन-10: 136 संपत्तियों से 12.06 लाख रुपए

अन्य जोनों में भी राजस्व वसूली अभियान जारी रहा।

आज तक मिलेगा छूट का लाभ

नगर निगम के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के देय संपत्तिकर की पूरी राशि 30 जून तक जमा करने वाले करदाताओं को अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। निगम ने सभी नागरिकों से समय सीमा समाप्त होने से पहले टैक्स जमा करने की अपील की है।

पढ़ें   जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ : 6 महीने का कार्यकाल, सुप्रीम कोर्ट में 450 जजमेंट बेंच का हिस्सा रहे, महत्वपूर्ण फैसले और जमानत मामलों में योगदान

Share

 

 

 

 

 

You Missed