17 Nov 2026, Tue

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के आसार, रायपुर में 31 डिग्री रहेगा तापमान

रायपुर, 17 नवंबर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 17 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 19 नवंबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलकर आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तट से गुजर सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

रायपुर में आज मौसम रहेगा साफ

राजधानी रायपुर में 17 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल राजधानी में मौसम को लेकर किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

25 दिनों में बंगाल की खाड़ी से तीसरा तूफान

पढ़ें   कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में खुला ‘सहयोग केंद्र’: मंत्री सुन रहे आम लोगों की समस्याएं, मौके पर हो रहा समाधान, तय कार्यक्रम के तहत पहुंच रहे कैबिनेट मंत्री

बंगाल की खाड़ी में पिछले 25 दिनों के भीतर यह तीसरा तूफान बनने की स्थिति है। समुद्र के पानी का तापमान और हवाओं की अनुकूल परिस्थितियों के कारण चक्रवाती गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर को बना डीप डिप्रेशन पहले चक्रवाती तूफान और फिर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 नवंबर को यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंच सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed