5 Oct 2026, Mon
Breaking

8 जुलाई को साय कैबिनेट की अहम बैठक: कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर, मंत्रालय में जुटेंगे सभी मंत्री

सतीश शर्मा

रायपुर, 03 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही कई अहम प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

बैठक को लेकर सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट के निर्णयों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी, क्योंकि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share
पढ़ें   कोरबा कलेक्टर का बड़ा फैसला : 25 गांवों की जमीन पर बटांकन और खरीदी बिक्री पर लगाई रोक, दलालों के मंसूबे हुए ध्वस्त