6 Jul 2026, Mon
Breaking

महासमुंद में दर्दनाक हादसा: तीरथ ने लकड़ी के सहारे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में बह गया युवक

 

महासमुंद, 6 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर एनीकट में मछली पकड़ने के दौरान एक 21 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी रामेश्वर निषाद (21), पिता दसरू निषाद, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोपालपुर एनीकट में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया।

 

 

मौके पर मौजूद तिरथ निषाद ने लकड़ी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वह सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

हालांकि, नदी में पानी का बहाव और दबाव अत्यधिक होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू टीम तत्काल नदी में नहीं उतर सकी। फिलहाल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

परिजनों ने बताया कि रामेश्वर निषाद की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। वह चार बहनों और तीन भाइयों के परिवार में छठे नंबर का सदस्य था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन द्वारा युवक की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार : नन्ही बच्ची भूमिका बघेल को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *