24 Aug 2026, Mon
Breaking

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 4 दिन पहले मिली थी सेफ्टी क्लियरेंस, अब 50 फीट नीचे गिरा क्रेन का केबिन

दुर्ग, 10 जुलाई 2026

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 50 फीट नीचे गिर गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर एवं ठेका श्रमिक रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, केबिन नीचे गिरते समय बीच में लगी स्टील बीम से टकरा गया, जिससे उसकी रफ्तार कम हो गई और वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा। इससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन केबिन के अंदर मौजूद ऑपरेटर को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

 

 

हादसे के तुरंत बाद कर्मचारियों ने घायल रविंद्र चौधरी को प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन गिरा, उसका महज चार दिन पहले ही सेफ्टी इंस्पेक्शन किया गया था और उसे संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया था। ऐसे में निरीक्षण के कुछ दिनों बाद ही केबिन का टूटकर गिर जाना सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसा तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। बीएसपी प्रबंधन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

Share
पढ़ें   मेलबर्न में हाई वोल्टेज ड्रामा: यशस्वी के विवादित आउट से मचा हंगामा; थर्ड अंपायर के फैसले पर बवाल, भारतीय प्रशंसकों ने लगाए 'चीटिंग-चीटिंग' के नारे

 

 

 

 

 

You Missed