9 Oct 2026, Fri
Breaking

CM विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: पामगढ़ के डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण को 6.05 करोड़ की मंजूरी, 4.337 किमी सड़क बनेगी

सतीश शर्मा

रायपुर, 10 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड को बड़ी सौगात मिली है। पामगढ़–लाहौद मार्ग स्थित डोंगाकोहरौद बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस फैसले से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना मजबूत होगी और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

स्वीकृति के तहत 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रही है। सड़क बनने के बाद डोंगाकोहरौद बस्ती सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वर्षभर सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।

नई सड़क बनने से ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस स्वीकृति को पामगढ़ क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   CG ओपन स्कूल परीक्षा 2025 की समय-सारणी जारी: 12वीं की परीक्षा 26 मार्च और 10वीं की 27 मार्च से होगी शुरू, राज्यभर में बनाए जाएंगे ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र

 

 

 

 

 

You Missed