11 Jul 2026, Sat
Breaking

लोकदेश की नई उड़ान की शुरुआत : रिलॉन्चिंग पोस्टर का हुआ विमोचन, CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, 22 जुलाई को रिलॉन्चिंग

रायपुर, 11 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास में लोकदेश के प्रधान संपादक तेजभान पाल से मुलाकात की । इस अवसर पर दैनिक लोकदेश के बहुप्रतीक्षित रिलॉन्चिंग समारोह पर आधारित पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह विमोचन अखबार की नई शुरुआत और पाठकों तक अधिक प्रभावी, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पोस्टर रिलॉन्चिंग के अवसर पर समूह संपादक रत्नाकर त्रिपाठी, सतीश शर्मा, राहुल अग्रवाल तथा सुदर्शन न्यूज के स्टेट हेड योगेश मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दैनिक लोकदेश की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सशक्त और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

 

 

पोस्टर विमोचन के साथ ही दैनिक लोकदेश के आगामी रिलॉन्चिंग समारोह को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। दरअसल, 22 जुलाई को रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में नवारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे । पोस्टर लॉन्चिंग पर सभी ने विश्वास जताया कि लोकदेश अपनी नई ऊर्जा, आधुनिक प्रस्तुति और जनपक्षधर सोच के साथ प्रदेश की पत्रकारिता में नई पहचान स्थापित करेगा।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय का आज कोरबा और रायगढ़ दौरा: आम सभा, भव्य रोड शो और स्थानीय कार्यक्रमों के जरिए जनता से करेंगे सीधा संवाद, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed