27 Aug 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: सुबह कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे साय, फिर शाम तक विधानसभा सत्र में रहेंगे मौजूद, जानें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा

रायपुर, 13 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे विधानसभा के समिति कक्ष बी-1 में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेंगे, जहां सदन की कार्यवाही और आगामी कार्यसूची पर चर्चा होगी।

 

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, सरकारी विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से रवाना होंगे और शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   CG विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 : ध्वनिमत से पारित; मंडल को मिलेगा आधुनिक और बहुआयामी विकास की छूट, राज्य में आवासीय और शहरी अधोसंरचना को नई गति

 

 

 

 

 

You Missed