14 Jul 2026, Tue
Breaking

बिलासपुर में अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार: 4 युवक गंभीर घायल, निर्माण एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर, 14 जुलाई 2026। बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन सड़क पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। ढेंका गांव के पास अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक तेज रफ्तार कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी, जिससे कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, CG13AS9262 नंबर की कार कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। हादसा उस समय हुआ जब वाहन निर्माणाधीन पुल पर पहुंचा। पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है और आगे सड़क नहीं जुड़ी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को पुल अधूरा होने की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण कार सीधे आगे बढ़ गई और करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

 

इस हादसे ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों और चेतावनी संकेतों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी थी।

Share
पढ़ें   अब राजधानी VIP रोड पर जाम से मिलेगी राहत: फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ मंजूर; 3 लाख लोगों को फायदा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed