15 Jul 2026, Wed
Breaking

CM हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ा एक्शन: अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायपुर, 15 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर रेत और गिट्टी से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर की गई।

प्रशासन के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने जिला खनिज विभाग को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

 

 

जांच के दौरान कोलबिर्रा और रुमगा क्षेत्र से रेत से भरे 3 ट्रैक्टर, खंता और पिपरिया क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर तथा सधवानी क्षेत्र से गिट्टी से भरा 1 ट्रैक्टर अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सभी छह वाहनों को मौके पर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अर्थदंड और समझौता राशि जमा करने के बाद ही नियमानुसार जब्त वाहनों को छोड़ा जाएगा।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त हर शिकायत का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और शासन के राजस्व हित सुरक्षित रह सकें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनिज उत्खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो उसकी सूचना सीएम हेल्पलाइन या संबंधित विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पढ़ें   मनेंद्रगढ़ में पत्रकार हत्या कांड पर अदालत का बड़ा फैसला: पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, अवैध संबंधों के लिए रच डाली थी साजिश

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed