31 Aug 2026, Mon
Breaking

रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी: कोयला-शराब घोटाले में EOW की कड़ी पूछताछ जारी, दोनों केस में आमने-सामने सवाल

सतीश शर्मा

रायपुर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ़ा दी है। अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) उन्हें 22 जुलाई तक अपनी हिरासत में रखकर पूछताछ करेगी।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। EOW ने अदालत में अतिरिक्त रिमांड की मांग करते हुए कहा कि दोनों मामलों से जुड़े कई अहम तथ्यों, वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी बाकी है। अदालत ने एजेंसी की दलीलों को स्वीकार करते हुए 5 दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।

इससे पहले रामगोपाल अग्रवाल 9 दिनों तक EOW की रिमांड पर रहे थे। इसी दौरान जांच एजेंसी ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था। अब EOW दोनों मामलों की संयुक्त जांच के तहत उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

 

 

जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के दौरान वित्तीय लेनदेन, कथित घोटालों में शामिल अन्य लोगों की भूमिका, दस्तावेजी साक्ष्य और लेनदेन की कड़ियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। इसी आधार पर रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।

EOW अब 22 जुलाई तक रामगोपाल अग्रवाल से दोनों मामलों में आमने-सामने पूछताछ कर साक्ष्यों का मिलान करेगी। जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई और पूछताछ से जुड़े खुलासों पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share
पढ़ें   CG कैबिनेट बैठक: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 2 मार्च को, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed