17 Jul 2026, Fri
Breaking

रायपुर में ‘मनोकामना’ के नाम पर शर्मनाक कांड: नाबालिग से कपड़े उतरवाने वाला कथित तांत्रिक पीर मुस्तकीम बेग गिरफ्तार, पैरों पर भी झुकाया

रायपुर, 17 जुलाई 2026। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में मुराद पूरी करने के नाम पर एक नाबालिग लड़के के साथ अश्लील हरकत करने वाले ढोंगी पीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बाबा ने 17 वर्षीय प्रार्थी को कमरे में बंद कर उसके कपड़े उतरवाए और अपमानित किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

कमरे में बंद कर रची साजिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ जिले का रहने वाला आरोपी पीर मुस्तकीम बेग(40 वर्ष) आजाद चौक क्षेत्र के ईदगाहभाठा स्थित एक मकान में था। बीते 15 जून को 17 वर्षीय पीड़ित अपनी किसी मन्नत (मुराद) को पूरी कराने की आस लेकर पीर के पास पहुंचा था। वो जैसे ही कमरे के भीतर गया। किसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

 

 

अंधविश्वास की आड़ में शर्मनाक करतूत
कमरे में बैठे बाबा मुस्तकीम ने कहा कि वह उसकी मुराद पूरी कर देगा। इसके बाद बाबा ने सारे कपड़े उतरवा दिए। उसे नग्न हालत में करीब 5 मिनट तक कमरे के भीतर गोल-गोल घुमाया। इतना ही नहीं, ढोंगी ने प्रार्थी से जबरन अपने पैर चुमवाए।

उसने कहा कि तुम्हारी मुराद पूरी हो गई है। मैंने सारी बाधाएं दूर कर दी हैं। इसके बाद उसने प्रार्थी को कपड़े पहनाकर घर भेज दिया। इस घिनौनी हरकत से नाबालिग खुद को बेहद अपमानित और आहत महसूस कर रहा था।

परिजनों के साथ थाने पहुंचा पीड़ित

घर लौटने के बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ थाना आजाद चौक पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी बाबा मुस्तकीम के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/26, धारा 127(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और धारा 11(2) पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पढ़ें   ओपीडी मरीजों को बड़ी राहत: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का फैसला, गरीबों को निशुल्क सीटी स्कैन-मेडिकल जांच

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आजाद चौक थाना प्रभारी को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने प्रार्थी और परिजनों से विस्तृत पूछताछ की और घेराबंदी कर आरोपी मुस्तकीम बेग (पिता सलीम बेग, उम्र 40 वर्ष), निवासी खैरा नवापारा, तहसील छुईखदान-गंडई, जिला खैरागढ़ (छ.ग.) को धरदबोचा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed