सतीश शर्मा
रायपुर, 25 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 26 जुलाई को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे फाफाडीह स्थित दया भवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। दोपहर बाद मुख्यमंत्री वापस अपने निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे दया भवन, त्रिमूर्ति नगर, फाफाडीह पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दया भवन से रवाना होकर 12:30 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।





