26 Oct 2026, Mon
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: पंचायत CEO की हाईलेवल समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री साय, मंत्रालय में भी अहम बैठकें, जानें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा 

रायपुर, 27 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार, 27 जुलाई 2026 को नवा रायपुर अटल नगर में जिला पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक SIRD कैम्पस में आयोजित होगी, जिसमें पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होकर 10 बजे SIRD कैम्पस पहुंचेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वे 11 बजे वहां से प्रस्थान कर 11:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे तक आरक्षित कार्यक्रमों और विभिन्न प्रशासनिक बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंत्रालय से रवाना होकर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   हिमालय पर जशपुर का परचम: 5350 मीटर की बर्फीली चोटियों पर युवाओं की ऐतिहासिक फतह, सीएम ने किया सम्मान<br>

 

 

 

 

 

You Missed