17 Sep 2026, Thu
Breaking

CSMCL घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: अनवर ढेबर के करीबियों के 3 ठिकानों पर छापे, बेनामी संपत्तियों के मिले सुराग

 

रायपुर, 29 जुलाई 2026

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर ने बुधवार को CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाले के मामले में आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की।

यह कार्रवाई प्रकरण क्रमांक 44/2024 के तहत की गई। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 के संशोधन सहित) की धारा 7(B) एवं 8, तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 467, 468, 471 और 120B के तहत दर्ज है।

तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि कथित घोटाले से अर्जित रकम को अनवर ढेबर द्वारा नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किया गया।

एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
पढ़ें   ईडी की कार्रवाई साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर हुई, जांच के बाद संपत्ति अटैच की : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

 

 

 

You Missed