29 Jul 2026, Wed

बागेश्वर धाम जाते समय हादसे में घायल हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कमर और पैर में चोट, झांसी रेफर

जगदलपुर/ललितपुर, 29 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में उनके कमर और पैर में चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

इस घटना की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   बेमेतरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 4.49 करोड़ की अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण, अब सिर की चोट से लेकर ब्रेन ट्यूमर और स्ट्रोक जैसी जटिल बीमारियों की जांच होगी सस्ती और आसान

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *