30 Jul 2026, Thu
Breaking

अंबिकापुर स्कूल में अनोखी सजा: गाली देने पर छात्र से 200 बार वही गाली लिखवाई, DEO ने जांच के दिए आदेश

अंबिकापुर, 30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्र को दी गई सजा विवाद का विषय बन गई है। आरोप है कि कक्षा 8वीं के एक छात्र से उसकी गलती के लिए 100 बार हिंदी और 100 बार अंग्रेजी में मां की गाली लिखवाई गई। इतना ही नहीं, छात्र को वह कॉपी अपने माता-पिता को दिखाकर उस पर हस्ताक्षर कराकर लाने के लिए भी कहा गया। मामले के सामने आने के बाद सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को स्कूल में कक्षा 8वीं के दो छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे। आरोप है कि एक छात्र द्वारा मां की गाली देने पर शिक्षिका प्रेरणा ने उसे कक्षा से बाहर बैठाकर अपनी रफ कॉपी में वही गाली 100 बार हिंदी और 100 बार अंग्रेजी में लिखने की सजा दी।

 

 

छात्र के पिता ने इस सजा पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यदि बच्चे से गलती हुई थी तो शिक्षक उसे समझा सकते थे, लेकिन इस तरह 200 बार गाली लिखवाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा गाली लिखते समय उसे बार-बार पढ़ता और दोहराता भी रहा होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं या गालियां सीखने।

मामले ने तूल पकड़ने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पदभार ग्रहण एवं ऊर्जा विभाग, सुशासन एवं अभिसरण विभाग की अहम बैठकों में होंगे शामिल, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल...

वहीं, सरगुजा DEO दिनेश झा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने जांच के लिए सहायक संचालक को स्कूल भेजा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सजा देना उचित नहीं माना जा सकता।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *