5 Nov 2026, Thu
Breaking

स्कूल में शराब और चखना पार्टी का VIDEO वायरल : दो शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

गरियाबंद, 03 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्कूल परिसर में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने मामले की जांच जारी रखते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का है। वायरल वीडियो में शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय के भीतर शराब पीते और चखना करते नजर आए। वीडियो में यह भी दिखाई दिया कि उस समय कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे, जबकि पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। मामले को गंभीर मानते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

निलंबन आदेश के मुताबिक, दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट और संबंधित नियमों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share
पढ़ें   युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती : पुलिस ने भक्कू कश्यप समेत कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, चौपाटी विवाद से सियासत गर्म

 

 

 

 

 

You Missed