18 Sep 2026, Fri
Breaking

CGPSC ने जारी किए SI भर्ती परीक्षा के संशोधित फाइनल आंसर, 341 पदों की भर्ती में इन्हीं से होगा मूल्यांकन

रायपुर, 03 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 341 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

परीक्षा के प्रारंभिक मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी किए गए थे। इसके बाद अभ्यर्थियों से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दावा और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा परीक्षण कराया गया। विशेषज्ञों की अनुशंसा और सक्षम परीक्षण के आधार पर संशोधित अंतिम मॉडल आंसर तैयार किए गए हैं।

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की OMR उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब इन्हीं अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित उत्तरों का अवलोकन करने की अपील की है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : विधानसभा सत्र से ‘मड़ई मेला’ तक व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

You Missed