6 Aug 2026, Thu
Breaking

मुंगेली बनेगा औद्योगिक हब: BEML प्लांट के लिए 79.70 एकड़ जमीन मंजूर, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर, 06 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक मानचित्र पर मुंगेली जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद ने मुंगेली जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम चंद्रगढ़ी में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के प्रस्तावित हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र की स्थापना हेतु 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रदेश का पहला संयंत्र

यह छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (भारी मशीनरी) निर्माण संयंत्र होगा। यह संयंत्र ग्राम चंद्रगढ़ी (तहसील पथरिया) में स्थापित किया जाएगा, जो बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। BEML के आने से स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ MSME, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन और स्पेयर पार्ट्स निर्माण जैसे सहायक उद्योगों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

विशेष प्रयासों से मुंगेली को मिली परियोजना

पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा ने बताया कि BEML संयंत्र के लिए शुरुआत में रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 79.70 एकड़ उपयुक्त शासकीय भूमि की पहचान कर प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे अब राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिल गई है।

 

 

कलेक्टर ने दी जिलेवासियों को बधाई

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BEML संयंत्र मुंगेली में आधुनिक विनिर्माण और इंजीनियरिंग गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। यह निर्णय जिले में औद्योगिक विकास की मजबूत पृष्ठभूमि तैयार करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में मील का पत्थर साबित होगा।

Share
पढ़ें   ट्रक से कुचलकर कारोबारी की मौत का LIVE VIDEO: रोड क्रॉस करते वक्त टक्कर, पहिए के नीचे आया सिर; घर से 30 मीटर दूर हादसा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed