6 Aug 2026, Thu
Breaking

फिल्म फ्लॉप, बढ़ता गया कर्ज: 16 करोड़ के लोन में फंसे राजपाल यादव, बैंक करेगा दो प्रॉपर्टी की नीलामी

 

मुंबई/शाहजहांपुर, 06 अगस्त 2026

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी और आर्थिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष 2012 में लिए गए करीब 16 करोड़ रुपये के बकाया लोन की वसूली के लिए उनकी दो गिरवी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है। बैंक ने इन संपत्तियों की 9 सितंबर 2026 को नीलामी की तारीख तय की है।

 

 

बताया जा रहा है कि यह लोन राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के दौरान लिया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, जिसके बाद वह समय पर कर्ज नहीं चुका पाए। वर्षों में ब्याज जुड़ने से बकाया राशि 16 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

नीलामी के लिए चिन्हित संपत्तियों में शाहजहांपुर के कचहरी रोड स्थित एक संपत्ति और मुंबई के बांद्रा-बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) क्षेत्र की एक संपत्ति शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 3.19 करोड़ रुपये है।

इस मामले पर राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि यह पुराना मामला है और बैंक के साथ समझौते (सेटलमेंट) की प्रक्रिया जारी है।

इससे पहले इसी लोन से जुड़े चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए तीन महीने की सजा और 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। उनकी पत्नी राधा यादव पर भी 5.51 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि हाईकोर्ट ने सजा के अमल पर फिलहाल दो महीने की रोक लगा रखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। उनके पास आने वाले समय में भी कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं।

Share
पढ़ें   रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हुई शामिल : 10 छात्रों को गोल्ड मेडल और 514 छात्रों को प्रदान करेंगी डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *