5 Nov 2026, Thu
Breaking

‘भारत हिंदू राष्ट्र बना तो दमनकारी व्यवस्था लौट आएगी’: सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र का बड़ा बयान, कहा- धर्म के नाम पर समाज को बांटने की हो रही कोशिश

बेंगलुरु, 06 अगस्त 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और राज्य सरकार में शहरी विकास मंत्री यतीन्द्र सिद्धारमैया के एक बयान ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है। बीदर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया गया, तो इससे दमनकारी व्यवस्था वापस आ सकती है। हालांकि उन्होंने किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है।

यतीन्द्र सिद्धारमैया ने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें धर्म का इस्तेमाल कर समाज के एक वर्ग को दबाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी विचारधाराओं का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और सामाजिक न्याय तथा समानता के लिए एकजुट रहने की अपील की।

उन्होंने कहा, “अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो दमनकारी व्यवस्था लौट आएगी। इसलिए हमें उन ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा जो धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहती हैं। यह हमारी लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

अपने संबोधन में यतीन्द्र ने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, अपने अधिकारों की रक्षा करना और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए काम करना ही उनके पूर्वजों के सपनों को आगे बढ़ाने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों को मजबूत किया जा सकता है।

कौन हैं यतीन्द्र सिद्धारमैया?

यतीन्द्र सिद्धारमैया पेशे से डॉक्टर रहे हैं और बाद में राजनीति में सक्रिय हुए। उन्होंने वर्ष 2018 में कर्नाटक की वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वर्तमान में वे कर्नाटक सरकार में शहरी विकास, शहरी जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड, कर्नाटक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (KUIDFC) सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE :सीएम विष्णु देव साय आज बिलासपुर और बालोद का करेंगे भव्य दौरा, रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में कल्चुरी कलार महोत्सव और बालोद में शाकंभरी महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लेंगे भाग, जानें पूरा कार्यक्रम...

बयान पर बढ़ सकती है सियासत

यतीन्द्र सिद्धारमैया का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में हिंदू राष्ट्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बहस तेज है। माना जा रहा है कि उनके इस बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed